..................... Kartik aaryan did romantic dance with bride in wedding, said- I want marry video viral - Hindi Filmibeat

बारात में जाकर कार्तिक आर्यन ने किया दुल्हन संग रोमांटिक डांस, दूल्हे को हुई जलन, सोशल मीडिया पर छाया VIDEO

Kartik aaryan

Kartik Aaryan did romantic dance with bride: शादी का सीजन चल रहा है। कई सितारे भी इन दिनों शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं।

वहीं अंबानी की शादी के बाद कई शादियां ऐसी हो रही हैं जो सितारों को अपनी शादी में इन्वाइट कर रहे हैं। बीते दिनों शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें शाहरुख खान दिल्ली जाकर शादी में डांस करते नजर आए थे। वहीं अब कार्तिक आर्यन का वीडियो सामने आ रहा है।

दुल्हन संग रोमांटिक डांस करते दिखे कार्तिक
हाल ही में कार्तिक आर्यन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन शादी अटेंड करने गए हैं, लेकिन वहां जाकर कार्तिक आर्यन ने क्यूट सी दुल्हन देख उसे डांस के लिए मना लिया। हजारों मेहमानों के बीच कार्तिक आर्यन ने दूल्हे के सामने दुल्हन को रोमांटिक डांस के लिए पूछा वहीं दुल्हन भी कार्तिक को देख डांस करने से खुद को रोक नहीं पाई। दुल्हन ने फटाफट डांस के लिए हां कर दी।

कार्तिक को देख दूल्हे को हुई जलन
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन दुल्हन संग अपनी फिल्म के गाने 'जो तुम ना हो तो हम भी हम नहीं' गाने पर डांस करती नजर आ रहे हैं। कार्तिक दुल्हन संग इतना प्यारा और रोमांटिक डांस करते हैं कि खुद दूल्हे को भी जलन होने लगती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर ही बैठ जाता है और वह हाथ जोड़ने लगता है, लेकिन जैसे ही कार्तिक घुटनों पर बैठ जाते हैं तभी दूल्हा भागकर अपनी दुल्हन के पास जाता है और वह दुल्हन को जोर से झटका देता है।

शादी करना चाहते हैं कार्तिक
बता दें कि कार्तिक का यह वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है जो तेज से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ ही कार्तिक का एक वीडियो और सामने आया है जहां वह यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि इस शादी के माहौल को देख उनका भी शादी करने का मन करने लगा है। इसके बाद कार्तिक कहते हैं कि ये मजाक था। सोशल मीडिया पर कार्तिक के इस वीडियो पर खास पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X