तेज बुखार में भी कार्तिक आर्यन ने नहीं रोकी फिल्म की शूटिंग, फिर टीम ने लिया चौकाने वाला फैसला!

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों लगातार एक के बाद एक फिल्में दे रहे हैं और फिल्मों की सफलता को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस वक्त कार्तिक आर्यन लंदन में अपनी नई फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग में व्यस्त हैं, ऐसे में खबर आई है कि एक्टर की तबीयत काफी खराब हो गई हैं परंतु काम लगातार जारी है।
दरअसल कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन'को लेकर चर्चा में हैं, जिसके लिए वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एक्टर की ये फिल्म फेमस एथलीट मुरलीकांत पेटकर की लाइफ और करियर पर आधारित है। हाल ही में फिल्म के सेट से ये खबर सामने आई है कि एक्टर ने तपते बुखार में इसकी शूटिंग की है।
बुखार में कार्तिक ने फिल्म की शूटिंग-
फिल्म के सेट से एक सूत्र ने बताया कि, शूटिंग के वक्त कार्तिक को तेज बुखार था, लेकिन फिर भी वो लंदन पहुंचे, क्योंकि शूटिंग का वो शेड्यूल बहुत महत्वपूर्ण था। लंदन में लोकेशन बुकिंग को रिशेड्यूल नहीं किया जा सकता था, इसलिए कार्तिक को उसी वक्त शूटिंग पूरी करनी थी। ऐसे में उन्होंने बुखार होने पर भी ठंडे पानी में जाकर फिल्म का एक सीन शूट किया। उस वक्त कार्तिक को 102 डिग्री बुखार था। उनका जुनून देखकर फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान बहुत ही ज्यदा प्राउड फील कर रहे थे।
गौरतलब है कि, कार्तिक आर्यन को आखिरी बार कियारा आडवाणी के साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में देखा गया था। ये फिल्म अभी भी थिएटर्स में धमाल मचा रही है, फैंस इसको लेकर काफी खुश है और एक्टर को लगातार बधाई दे रहे हैं।
कार्तिक आर्यन की नई फिल्म-
चंदू चैंपियस के बाद अब कार्तिक आर्यन अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर बढ़ गए हैं। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने अपनी एक रोमांटिक फोटो साझा की है। कैप्शन में अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर इशारा किया। उन्होंने लिखा, "अपनी अगली रोमांटिक फिल्म का इंतजार कर रहा हूं, कोई है ?" इस अपडेट के बाद फैंस उनकी नई फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications












