शाहरुख खान की 'सारे जहां से अच्छा'- कार्तिक आर्यन नहीं बनेंगे हिस्सा- फाइनल है
फिल्म सारे जहां से अच्छा एक फिर अटक चुकी है। शाहरुख खान के फिल्म से पीछे हटते ही अफवाह उड़ी थी कि कार्तिक आर्यन और राजकुमार राव को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया जा रहा है। लेकिन कार्तिक आर्यन ने बयान जारी किया है कि उन्हें यह फिल्म अभी तक ऑफर नहीं की गई है और वे किसी भी ऐसी 'स्पेस' फिल्म का हिस्सा नहीं है।
कार्तिक आर्यन की ओर से बयान दिया गया है- हमें पता चला है कि कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन एक 'स्पेस' फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन बता दें, यह खबर पूरी तरह से कोरी अफवाह है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

गौरतलब है कि रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन की यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बन रही है। पहले यह फिल्म आमिर खान को ऑफर की गई थी। लेकिन आमिर ने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने की वजह से फिल्म को इंकार कर दिया। हालांकि फिर आमिर ने ही निर्माता- निर्देशक को शाहरुख खान का नाम सुझाया और शाहरुख ने फिल्म को हां कर दी थी। लेकिन जीरो के फ्लॉप होते ही शाहरुख ने इरादा बदल लिया।
शाहरुख के निकलने के बाद अब फिल्म से कार्तिक, राजकुमार राव और विकी कौशल का नाम जोड़ा जा रहा था। लेकिन कार्तिक अब पीछे हट चुके हैं। वहीं, अफवाह है कि विकी कौशल को हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के ऑफिस में भी देखा गया है। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि यह बिग बजट फिल्म किसके हाथ लगती है।


Click it and Unblock the Notifications












