क्या कार्तिक आर्यन की इमेज खराब करने की चल रही साजिश? कंटेंट क्रिएटर को वीडियो के बदले मिल रहा पैसों का लालच!
Kartik Aaryan controversy: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन हाल ही में एक कथित रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में आ गए। सोशल मीडिया पर उनका नाम यूके में रहने वाली 18 साल की लड़की करीना कुबिलियूटे से जोड़ा गया, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस और ट्रोलिंग शुरू हो गई। उम्र के अंतर को लेकर कई यूजर्स ने कार्तिक को निशाना बनाया।

इसी दौरान कंटेंट क्रिएटर मन्नन ने कार्तिक आर्यन के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया। मन्नन का कहना था कि अभिनेता की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर एक नेगेटिव पेड पीआर कैंपेन चलाया जा रहा है।
वीडियो डिलीट करने के बदले पैसे का ऑफर?
मन्नन ने बाद में एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक महिला से फोन पर बात करते दिखाई दिए। उनका दावा है कि महिला ने उनसे कार्तिक के समर्थन वाला वीडियो हटाने के बदले पैसे देने की पेशकश की। मन्नन के अनुसार, यह कॉल एक बड़ी पीआर और मीडिया एजेंसी की ओर से आया था।
बातचीत में और क्या-क्या कहा गया?
मन्नन ने बताया कि दूसरी कॉल के दौरान महिला ने यह भी माना कि पहले भी ऐसे कई वीडियो हटवाए जा चुके हैं। उन्होंने यह इशारा भी किया कि इसी तरह का पीआर कैंपेन पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया के खिलाफ भी चलाया गया था।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मन्नन के दावों को फर्जी बताया। इस पर मन्नान ने सफाई दी कि वह एजेंसी का नाम और पूरी जानकारी देने को तैयार हैं, लेकिन उससे पहले वह कार्तिक आर्यन की टीम से संपर्क करना चाहते हैं।
करीना कुबिलियूटे ने किया रिलेशनशिप से इनकार
विवाद बढ़ने के बीच करीना कुबिलियूटे ने अपने इंस्टाग्राम बायो में साफ कर दिया कि वह कार्तिक आर्यन को डेट नहीं कर रही हैं।
कार्तिक आर्यन की चुप्पी
अब तक इस पूरे मामले पर कार्तिक आर्यन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











