वायरल डेटिंग अफवाहों के बीच करीना कुबिलियूट ने कही सच्चाई, कार्तिक आर्यन को लेकर इंस्टा में किया ये बड़ा अपडेट
Karina Kubiliute Kartik Aaryan Dating News: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे। वजह बनीं यूके में रहने वाली 18 साल की चीयरलीडर करीना कुबिलियूट, जिनके साथ कार्तिक का नाम जोड़ा जाने लगा।

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि दोनों गोवा में एक साथ छुट्टियां मना रहे थे, हालांकि अब इन अटकलों पर खुद करीना ने विराम लगा दिया है।
अफवाहों पर करीना का साफ जवाब
डेटिंग की खबरें फैलने के बाद करीना ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में बदलाव करते हुए साफ लिखा, 'I don't know Kartik'। यानी उन्होंने साफ कर दिया कि वह कार्तिक आर्यन को जानती तक नहीं हैं। उनके इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को बड़ा झटका लगा है।
गोवा की तस्वीरों से शुरू हुई चर्चा
दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कार्तिक और करीना ने अलग-अलग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गोवा के बीच से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। यूज़र्स ने गौर किया कि दोनों की तस्वीरों में लोकेशन, बैकग्राउंड और यहां तक कि तौलिया भी एक जैसा दिख रहा था। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों साथ में वेकेशन पर हैं।
उम्र के अंतर को लेकर हुआ ट्रोल
जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने 35 साल के कार्तिक को 18 साल की लड़की को डेट करने को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, करीना के बयान के बाद यह साफ हो गया कि ये सभी बातें महज अटकलें थीं।
कौन हैं करीना कुबिलियूत?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना कुबिलियूत यूके के कार्लाइल कॉलेज की छात्रा हैं और एक प्रोफेशनल चीयरलीडर भी हैं। उनकी कम उम्र की वजह से ही यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया था।
इंस्टाग्राम फॉलो-अनफॉलो की चर्चा
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का यह भी कहना था कि कार्तिक आर्यन पहले करीना को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे थे, लेकिन जैसे ही डेटिंग की खबरें फैलने लगीं, उन्होंने उन्हें अनफॉलो कर दिया। हालांकि इस पर कार्तिक की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कार्तिक आर्यन का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन को आखिरी बार फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। आने वाले समय में कार्तिक अनुराग बसु की अगली फिल्म में श्रीलीला के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी फिल्म 'नागजिला' अगस्त में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












