एक ही होटल, एक ही समय! कार्तिक आर्यन और करीना कुबिलियूट को लेकर बड़ा खुलासा, रिपोर्ट ने मचाई हलचल

Kartik Aaryan Karina Kubiliute News: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार उनका नाम यूके में रहने वाली लड़की करीना कुबिलियूटे से जोड़ा जा रहा है।

Kartik Aaryan dating rumours

गोवा ट्रिप से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद यह अटकलें शुरू हुईं। दोनों के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए बीच फोटोज में मिलते-जुलते बैकग्राउंड और एंगल देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि दोनों साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

गोवा में एक ही होटल में रुकने की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफवाहें तेज होते ही कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर करीना को अनफॉलो कर दिया। हालांकि एक्टर की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। मीडिया सूत्रों का कहना है कि जनवरी के पहले हफ्ते में कार्तिक और करीना गोवा के एक ही लग्जरी होटल में ठहरे थे, लेकिन दोनों के कमरे अलग-अलग थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों उस दौरान गोवा के सेंट रेजिस होटल में मौजूद थे, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाओं को और हवा मिल गई।

करीना ने इंस्टाग्राम बायो से दिया जवाब

डेटिंग की खबरों के बीच करीना ने अपने इंस्टाग्राम बायो में सफाई देते हुए लिखा था- 'मैं कार्तिक को नहीं जानती, मैं उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं और अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हूं।' बाद में उन्होंने बायो को अपडेट कर छोटा सा मैसेज लिखा- 'I don't know Kartik.'

कमेंट्स किए बंद, फॉलोअर्स बढ़े

इस पूरे मामले के बाद करीना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर कमेंट्स ऑफ कर दिए। वहीं, चर्चा में आने के कारण उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ती नजर आई।

उम्र के अंतर पर भी उठे सवाल

Sunday Guardian की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीना यूके के कार्लाइल कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं और एक चीयरलीडर भी हैं। उनकी उम्र को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि बताया जा रहा है कि वह 18 साल की हैं, जबकि कार्तिक आर्यन 35 साल के हैं।

कार्तिक आर्यन की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में

कार्तिक आर्यन ने इन अफवाहों पर अब तक चुप्पी साध रखी है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में रहती है। इससे पहले उनका नाम एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ भी जोड़ा गया था, हालांकि उस रिश्ते को लेकर भी कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

इन एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है नाम

बीते समय में कार्तिक आर्यन का नाम सारा अली खान, अनन्या पांडे, पश्मीना रोशन, जाह्नवी कपूर और श्रीलीला जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। इनमें से केवल सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ उनके रिश्तों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया गया था, क्योंकि दोनों के साथ उन्होंने फिल्मों में भी काम किया था।

More from Filmibeat

Read more about: kartik aaryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X