फैन को डेट करेंगे कार्तिक? एक्टर का जवाब सुनकर चिल्लाने लगीं लड़कियां, वीडियो वायरल

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन का प्रमोशन काफी तेजी के साथ चल रहा है। इस दौरान कई वीडियोज सामने आते हैं जो कि आने के बाद वायरल हो जाते हैं। इस वक्त जो वीडियो सामने आ रहा है वो मजेदार है क्योंकि कार्तिक अपने फैंस से बात कर रहे हैं।
इस दौरान एक महिला फैन ने पूछा कि क्या वो कभी किसी फैन के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगे। इसपर कार्तिक आर्यन ने जो कुछ भी कहा वो दिल जीत लेगा। कार्तिक का कहना था कि इस बारे में वो सोचेंगे। कार्तिक का ये वीडियो सीधे लंदन से वायरल हो रहा है।
कैसा है वीडियो
चंदू चैंपियन के प्रमोशन के दौरान दर्शकों में से एक फैन ने कार्तिक से सवाल किया था कि क्या वह अपने किसी फैन के साथ डेटिंग करने पर विचार करेंगे। इसके जवाब में कार्तिक ने कहा, 'यह निर्भर करता है, मेरा मतलब है कि क्यों नहीं?' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग चर्चा कर रहे हैं और फैंस की इसको लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। लोग इस वीडियो पर रिएक्ट भी कर रहे हैं।
चंदू चैंपियन
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून, 2024 को रिलीज के लिए तैयार है और यह दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाली है। साजिद ने हाल ही में कहा है कि, 'मैं चाहता हूं कि हर एक बच्चा इस फिल्म को देखे। कार्तिक इस फिल्म के लिए सही चॉइस हैं। मैं इन गलियों में आकर बहुत खुश हूं, जहां पिछले 15-20 सालों से यह सब बढ़ रहा है। मैं यहां बहुत कम रुका हूं। मैं ग्वालियर के दर्शकों का शुक्रगुजार हूं।' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications