फिल्मफेयर में होगी कार्तिक आर्यन की धमाकेदार परफॉर्मेंस, सलमान-शाहरुख के गानों पर करेंगे डांस
बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन आज रात होने वाला है। इस मौके पर लव आज कल एक्टर कार्तिक आर्यन की ग्रैंड परफॉर्मेंस होने वाली है जिसपर सभी की नजरें रहेंगी। कार्तिक आर्यन को लेकर हा जा रहा है कि वह समलान खान और शाहरुख खान के गानों पर डांस करने वाले हैं। इस खबर के बाद उनके फैंस काफी एक्साइडिट हो गए हैं। सभी जानते हैं कि कार्तिक आर्यन जबरदस्त डांसर हैं।
पति पत्नी और वो के गाने धीमे धीमे पर कार्तिक आर्यन के डांस को खूब पसंद किया जाता है। इससे पहले भी वह अपनी फिल्मों में शानदार डांस कर चुके हैं। लड़कियों को उनका डांस और उनकी एक्टिंग स्टाइल दोनों ही काफी पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications











