कार्तिक आर्यन ने बहन के संगीत में लगाए चार चांद, किया इस गाने पर डांस, इमोशनल हो गए बाराती

Kartik Aaryan

शादी का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे खास मौके पर आम से लेकर सितारों तक की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां एक तरफ इंद्रेश उपाध्याय महाराज की शादी हो रही है वहीं कृति सेनन की बहन नूपुर और रश्मिका की भी शादी के चर्चे हो रहे हैं, लेकिन बता दें कि एक सेलिब्रिटी है जिसके घर में शादी की शहनाइयां बज रही हैं।

कार्तिक की बहन की शादी के क्लिप हुए वायरल

बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन हैं। जी हां, कार्तिक खुद की नहीं बल्कि बहन की शादी की तैयारी में जुटे नजर आ रहे हैं। कभी हल्दी के फोटो सामने आ रहे हैं तो कभी मेहंदी के, लेकिन बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन की बहन के संगीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कार्तिक ने अपनी बहन के संगीत में जमकर डांस किया इतना ही नहीं उनकी प्रजेंस ने संगीत में चार चांद लगा दिए।

फूलों का तारों का गाने पर किया कार्तिक ने बहन संग डांस

हाल ही में संगीत का एक क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन अपनी बहन की शादी होते देख इमोशनल हो रहे हैं इसी खास मौके पर वह अपनी बहन का हाथ पकड़कर स्टेज पर ले जाते हैं। और सबसे इमोशनल गाने 'फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है' गाने पर बहन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का खूबसूरत डांस फैन्स का दिल जीत रहा है।

कार्तिक और उनकी बहन का डांस देख इमोशनल हो गए फैन्स

कार्तिक और उनकी बहन का डांस देख फैन्स भी इमोशनल हो गए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये होती है भाई-बहन की जोड़ी तो वहीं दूसरे ने कहा- नजर ना लगे दोनों की जोड़ी बेस्ट है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- यह गाना काफी सालों पुराना है, लेकिन आज भी यह गाना आंखों में आंसू ला देता है।

More from Filmibeat

Read more about: kartik aaryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X