कार्तिक आर्यन पर चढ़ा सलमान खान का बुखार- लव आज कल के सेट से वायरल हुई तस्वीर
कार्तिक आर्यन इस समय फिल्म लव आजकल 2 को लेकर बिजी हैं और फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आने वाली हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने फिल्म के शूटिंग सेट से एक तस्वीर साझा की है जो कि शानदार है। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं और बगल में सलमान खान की तस्वीर एक ऑटो रिक्शा में लगी है। ये तस्वीर सलमान खान की फिल्म मैने प्यार किया के दौरान की है।
सलमान खान की ही तरह पोज करके कार्तिक आर्यन भी बैठे हुए हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होने लिखा है कि.. Maine Bhi Pyaar Kiya ❤ Meet my other half #Raghu 🕺🏻 #Kal #1990 📺🛵🎷 #LoveAajkal 💕🔥.

गौरतलब है कि लव आज कल में एक दो तरह की कहानियां दिखाई गई हैं.. एक 1990 की और दूसरी 2019 की। फिल्म का ट्रेलर कुछ लोगों को पसंद आया है तो कुछ इसकी तुलना पहली वाली फिल्म से करके इसको ट्रोल कर रहे थे।
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म इसी साल 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। पहली लव आज कल भी इम्तियाज अली ने ही निर्देशित की थी।


Click it and Unblock the Notifications











