'भूल भुलैया 2' के बाद, कार्तिक आर्यन ने 'फ्रेडी' की शूटिंग की पूरी; हैरान होकर फराह खान ने पूछा खास सवाल!

कार्तिक आर्यन इन दिनों शूटिंग में व्यस्त है। अभिनेता ने हाल ही में 'भूल भुलैया 2' का शेड्यूल पूरा किया था, जिसके तुरंत बाद ही उन्होंने फ्रेडी की शूटिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान कार्तिक ने बीच में कोई ब्रेक नहीं लिया और अब फिल्म की शूटिंग पूरी भी कर ली।

आज जब कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का शेड्यूल खत्म होने की घोषणा की, तो उन्होंने अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया कि वह इतनी जल्दी शूटिंग कैसे खत्म कर रहे हैं। निर्देशक- कोरियोग्राफर फराह खान ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा, "How fast r u finishing movies???"

Kartik Aaryan completes Freddy

कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,"Its a Wrap !! A character that will always stay like a shadow with me.. #Freddy will see you at the theatres.."

पोस्ट पर उनका कैप्शन बहुत कुछ बयां कर रहा है। फैंस यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि अलाया और कार्तिक उनके लिए क्या ले कर आ रहे हैं। फ्रेडी की शूटिंग अगस्त के शुरुआती दिनों में शुरू हुई थी और फिल्म को कम समय में पूरा कर लिया गया है। कार्तिक ने इस फिल्म के लिए 'ऑल वर्क एंड नो प्ले' का मोटो अपनाया था, दोनों ने पहले शेड्यूल के लिए महाबलेश्वर में शूटिंग की थी और मुंबई लौटने के तुरंत बाद दूसरा शेड्यूल शुरू कर दिया था।

फ्रेडी के अलावा, अलाया एफ के पास अनुराग कश्यप के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म है और उनकी लाइनअप में एकता कपूर के साथ 'यू टर्न' है। वही, कार्तिक के पास 'धमाका', 'फ्रेडी' और 'भूल भुलैया 2' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X