Kartik Aaryan ने मम्मी-पापा के साथ मनाया Birthday, आधी रात को मिला ये सरप्राइज

Recommended Video
कार्तिक आर्यन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनके करीबी और फैंस जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन उन्होने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है और बताया है कि कैसे उनको एक बड़ा सरप्राइज मिला है। जी हां, ये सरप्राइज किसी और ने नहीं बल्कि उनके माता-पिता ने दिया है। कार्तिक आर्यन के परिवार ने आधी रात को उनके 32वें जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज दिया।
अभिनेता के माता-पिता ने उन्हें एक चॉकलेट केक लाकर दिया। घर पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''हर जन्म में मैं आपकी कोकी के रूप में जन्म लेना चाहूंगा। मम्मी-पापा, कटोरी और किकी को जन्मदिन का प्यारा सरप्राइज देने के लिए शुक्रिया।''
कार्तिक आर्यन ने जैसे ही ये पोस्ट किया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि वो अच्छे कलाकार होने के साथ साथ बेहतरीन इंसान भी हैं।

कार्तिक आर्यन और उनके मम्मी पापा
कार्तिक आर्यन और उनके मम्मी पापा का रिश्ता बेहद शानदार है और अक्सर वो अभिनेता के साथ कई जगहों पर स्पॉट किए जाते हैं। कार्तिक आर्यन ने जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया उनके फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

कृति सैनन ने किया विश
इसके अलावा अभिनेत्री कृति सैनन जो कि उनकी अच्छी दोस्त हैं, उन्होने भी कमेंट किया है। उन्होने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं बंटू। मेरे पास आपके लिए सबसे अच्छा तोहफा है.. देखते रहिए!"

कार्तिक आर्यन और कृति सैनन
गौरतलब है कि काफी जल्दी दोनों एक फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं, इसका आधिकारिक ऐलान काफी जल्दी होगा। इसके पहले कार्तिक आर्यन और कृति सैनन को फिल्म लुक छुपी में देखा गया था और उनको काफी पसंद भी किया गया था।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर कार्तिक आर्यन शहजादा और सत्यप्रेम की कथा जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। उसके अलावा उनका नाम हेरा फेरी 3 से भी जुड़ रहा है और इस फिल्म में अक्षय कुमार तो रिप्लेस करने वाले हैँ। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म भूल भुलैया 2 में देखा गया था जो कि शानदार फिल्म थी।


Click it and Unblock the Notifications