कार्तिकआर्यन ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का अपार्टमेंट,कभी शाहिद कपूर के अपार्टमेंट के लिए लाखों का देतेथे रेंट

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी एक्टिंग की वजह से काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' रिलीज हुई और काफी दर्शकों द्वारा भी इसे प्यार मिला। इस फिल्म में उनके साथ में कियारा आडवाणी को देखा गया। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। दोनों को एक साथ 'भूल भुलैया 2' में भी देखा गया था। लेकिन अब 'सत्यप्रेम की कथा' को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन में करोड़ों का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीद लिया है।
कार्तिक आर्यन ने खरीदा करोड़ों की कीमत का अपार्टमेंट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने मुंबई के जुहू में स्थित प्रेसिडेंसी को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीद लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने यह अपार्टमेंट 17.50 करोड़ की कीमत का लिया है। फ्लैट की एरिया की बात करें तो आपको बता दें कि 1916 स्क्वायर फुट और यह सोसाइटी में सिद्धिविनायक बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर मौजूद है।
कार्तिक आर्यन का नया अपार्टमेंट है बेहद लग्जरियस
जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की मां माला तिवारी भी इसी बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर रहती है और 30 जून को अपने बेटे की तरफ से उन्होंने लेन-देन भी किया था। एक्टर ने स्टांप ड्यूटी के तौर पर 1.05 करोड़ का भुगतान भी कर दिया है। यहां तक कि उनके खरीदे गए लग्जरी अपार्टमेंट में 2 कार के लिए पार्किंग की भी जगह मौजूद है।
शाहिद कपूर के फ्लैट के लिए लाखों रुपए का देते थे किराया
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन एज जूहू तारा रोड पर प्रणेता अपार्टमेंट कंपलेक्स में शाहिद कपूर का एक फ्लैट भी किराए पर लिया हुआ था। जोकि 3681 स्क्वायर फुट एरिया का अपार्टमेंट था। इसके लिए एक्टर हर महीने 7.5 लाख का किराया देते थे। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन ने 2019 में वर्सोवा में यारी रोड पर राज किरण को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में 1.60 करोड रुपए की कीमत का 459 स्क्वायर फुट का अपार्टमेंट भी खरीद लिया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जब एक्टर ग्वालियर से अभिनेता बनने मुंबई पहुंचे थे तो वह एक पेइंग गेस्ट के तौर पर रहा करते थे।
कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2011 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड डेब्यू किया। जिसके बाद में साल 2015 में आई सीक्वल 'प्यार का पंचनामा 2' में भी कार्तिक आर्यन को देखा जा चुका है। लेकिन हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पहले ही हफ्ते में इस फिल्म ने 50 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications