..................... Kartik Aaryan Birthday: Actor returns to Dharma Productions and reunites with Karan Johar for new film - Hindi Filmibeat

Kartik Aaryan Birthday: खत्म हुई कार्तिक-करण की दुश्मनी! बर्थडे पर धर्मा प्रोडक्शन ने किया बड़ा ऐलान

Kartik Aaryan, karan johar

Kartik Aaryan Birthday: आज बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का जन्मदिन है। ऐसे में सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी अपने अपने अंदाज में एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर ने भी कार्तिक के साथ अपनी दुश्मनी खत्म करते हुए उनके साथ नई फिल्म का ऐलान कर दिया है।

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के साथ दुश्मनी-

एक वक्त पर करण और कार्तिक काफी अच्छे रिश्ते में थे, दोनों खास दोस्त थे। परंतु करण जौहर और कार्तिक आर्यन का के बीच की अनबन तब सामने आई थी जब करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 से कार्तिक को बाहर कर दिया गया था।

इसके बाद दोनों की दुश्मनी को लेकर कई सारे चर्चें हुए थे, लोगों ने कई सारी बातें की थी परंतु कार्तिक आर्यन ने इसको लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अब आज जब कार्तिक आर्यन का जन्मदिन है, तो ऐसे में करण जौहर ने दोनों के बीच की दुश्मनी को खत्म कर दिया।

आज के दिन धर्मा प्रोडक्शन की नई घोषणा ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि करण और कार्तिक के बीच सबकुछ ठीक है। धर्मा प्रोडक्शन ने कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर एक्टर के साथ नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। फिल्म के टाइटल का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए धर्मा प्रोडक्शन ने कहा, "लाइट्स, कैमरा और...सरप्राइज! हम एक नई कहानी की घोषणा करने के लिए एक्साइटेड हैं, जिसे धर्मा प्रोडक्शंस और बालाजी टेलीफिल्म्स का साथ मिल गया है।" इसके बाद फैंस काफी खुश हैं कि अब फिर से दोनों इंडस्ट्री में शानदार फिल्म देंगे।

प्रोडक्शन हाउस ने आगे कहा, "कार्तिक आर्यन स्टारर और संदीप मोदी की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का अभी टाइटल तय नहीं किया गया है। फिल्म 15 अगस्त, 2025 को रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शंस और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म तो हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, शोभा कपूर, एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है।"

बर्थडे बॉय कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट-

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों कबीर खान के साथ काम कर रहे हैं। दोनों स्पोर्ट्स ड्रामा चिंदू चैम्पियन की शूटिंग कर रहे हैं। कबीर खान फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के पास पाइप लाइन में कैप्टन इंडिया भी है, जिसे हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं।

Read more about: kartik aaryan karan johar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X