'भूल भूलैया 2' के साथ रणबीर कपूर और राजामौली से टक्कर लेंगे कार्तिक आर्यन- CLASH
Recommended Video
सोमवार को कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'भूल भूलैया 2' की घोषणा की गई, साथ ही एक पोस्टर रिलीज किया गया है। भूल भूलैया की ये सीक्वल फिल्म काफी चर्चा बटोर रही है। इसका निर्देशन करेंगे अनीस बज्मी, जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं भूषण कुमार। यह साल 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भूलैया' का सीक्वल बताया जा रहा है। फिल्म 31 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली है।
खास बात है कि इसी दिन रणबीर कपूर की शमशेरा और एसएस राजामौली की RRR रिलीज होने वाली है। यानि की एक साथ तीन बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाली है।

हालांकि तीनों फिल्में एक दूसरे से काफी अलग है, लेकिन उम्मीद है कि रिलीज डेट्स बदले जा सकते हैं। यशराज फिल्म्स की बैनर तले शमशेरा यूं भी काफी धीमी गति में आगे बढ़ रही है। खबर आई थी कि ब्रह्मास्त्र की वजह से उसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है क्योंकि रणबीर और संजय दत्त दोनों ही फिलहाल अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं।
वहीं, राजामौली की RRR में राम चरण, एनटी रामा राव जूनियर, अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदारों में दिखेंगे। कोई शक नहीं कि बाहुबली धमाका के बाद दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह तेलुगु और तमिल में एक साथ बनाई जा रही है, जबकि हिंदी और मलयालम में भी डब की जा रही है।
जाहिर है भूल भूलैया 2 को इन दो फिल्मों से तगड़ी टक्कर मिल सकती है। तीनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि दर्शक किस फिल्म को सबसे अच्छा रिस्पांस देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











