..................... Kartik Aaryan begins shoot for Shehzada, shared first glimpse from the set | कार्तिक आर्यन ने शुरू की फ़िल्म 'शहज़ादा' की शूटिंग, शेयर की सेट से पहली झलक - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन ने शुरू की फ़िल्म 'शहज़ादा' की शूटिंग, शेयर की सेट से पहली झलक

अपनी आने वाली फिल्म 'धमाका' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ करने के बाद, कार्तिक आर्यन ने अब 'शहज़ादा' की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता वर्तमान में बैक टू बैक घोषणाओं और विभिन्न प्रोजेक्ट्स के शूटिंग शेड्यूल के साथ बेहद व्यस्त हैं।

कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर क्लैपर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "#Shehzada 👑 shuru.." फिल्म में कार्तिक और कृति के साथ परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। एक्शन से भरपूर, म्यूजिकल, पारिवारिक फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग अगले कई महीनों में मुंबई और दिल्ली में विभिन्न शेड्यूल पर की जाएगी।

kartik-aaryan-shehzada-shooting

बिना रुके और थके, कार्तिक लगातार काम कर रहे हैं। चाहे वह शूट हो, प्रमोशन हो या फिर लॉन्च इवेंट। कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'शहज़ादा' में पहली बार निर्देशक रोहित धवन के साथ काम करने के लिए तैयार है।

अभिनेता के पास 'धमाका', 'भूल भुलैया 2', अलाया एफ के साथ 'फ्रेडी' जैसी फिल्मों के साथ लाइनअप दिलचस्प और रोमांचक है, जिसमें अब 'शहज़ादा' का नाम भी शामिल हो गया है। शहज़ादा 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

गौरतलब है कि यह एक धमाकेदार एक्शन- ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक मिडिल क्लास आदमी के इर्द गिर्द घूमती है। यह फिल्म तेलुगु ब्लॉकबस्टर, अला वैकुंठपुरमुलु की आधिकारिक रीमेक होगी।

निर्माता भूषण कुमार कहते हैं, "मैं लंबे समय से एक बड़े स्तर पर पारिवारिक एक्शन से भरपूर संगीतमय फिल्म बनाना चाहता था, मैं इस फिल्म में रोहित धवन, अल्लू अरविंद और अमन गिल के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं, मैं बेसब्री से 'शहजादा' में कार्तिक, कृति, प्रीतम और बाकी टीम के जादू का इंतजार कर रहा हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X