बी -टाउन के नए रैपर बने कार्तिक आर्यन, 3 घंटे में 10 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो, रिकॉर्डतोड़
इस समय हमारे देश की सरकार वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, तो वही हमारे हार्टथ्रॉब ऑफ़ नेशन कार्तिक आर्यन भी अपने अंदाज में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कार्तिक ने पिछले हफ्ते महामारी से आगाह करने के लिए उनके स्टाइल में एक मोनोलॉग सोशल मीडिया पर जारी किया था। उस वीडियो में कार्तिक ने सबको यह सलाह दी थी की इस संक्रमण से बचने के लिए करना चाहिए और क्या नहीं। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।
वहीं अब, कार्तिक ने फिर से अपने सोशल मीडिया पर लोगों को याद दिलाया कि इस लॉकडाउन को गंभीरता से लें और घर पर ही रहें। कार्तिक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने फेमस कोरोना स्टॉप करो ना मोनोलॉग पर एक ट्विस्ट लेकर आये हैं।

घर पर रहने के लिए जनता से अपील करते हुए कह रहे हैं, घर से काम करें, अपने गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड से न मिलें, वह इस रॅप में एक टोपी पहने हुए अपने शब्दों से सबको आगाह करते हैं। यह रैप इंटरनेट पर तूफान की तरह वायरल हुआ है। जब यह रैप सोशल मीडिया पर आया तो इसे सिर्फ 3 घंटो में 10 मिलियन व्यूज हासिल हुए। कार्तिक का यह रैप स्टाइल लोगो को खूब पसंद भी आ रहा है।
बॉलीवुड में, रणवीर सिंह जैसे बहुत कम कलाकार हैं जो अपने फैन्स के साथ जुड़ने के लिए अपनी अनूठी प्रतिभा का उपयोग करके रैप कर हैं। कार्तिक आर्यन यह साबित कर करते है कि वह इस देश के एक जिम्मेदार नागरिक हैं और अपनी स्टार-पावर का सही तरीके से उपयोग कर रहे हैं। #CoronaStopKaroNa रैप से उनका यह एक प्रयास है की वे इस महामारी के बारे में लोगो को जागरूक करें।


Click it and Unblock the Notifications