कार्तिक आर्यन को सोशल मीडिया पर मांगनी पड़ी मदद,लिखा- एम्बुलेंस की अर्जेंट जरूरत है, हुआ Viral
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच देश के कई शहरों में हाहाकार मचा हुआ है। कई बड़े स्टार्स हैं जो कोरोना के लिए सोशल मीडिया के जरिए मदद के हाथ बढ़ा रहे हैं तो कई लोग गुजारिश कर रहे हैं कि मदद के लिए लोग एक साथ जुट जाएं। कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म खोल कर देख लीजिए, हर तरफ केवल कोरोना वायरस से जुड़ी खबरें मौजूद हैं।
ऐसे में कार्तिक आर्यन ने भी एक पोस्ट किया है जहां पर वह अपने एक दोस्त के लिए मदद मांग रहे हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया के जरिे एम्बुलेंस के लिए मदद मांगी है। बता दें कि कोरोना वायरस के कहर देश में तेजी से फैल रहा है, ऐसे में अस्पतालों में बेड से लेकर कोरोना संक्रमित के उपचार के लिए असुविधा सामने आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications