First LOOK: हालात के शिकार पति बने कार्तिक आर्यन- 'पति पत्नी और वो' से पहली झलक रिलीज
फिल्म पति पत्नी और वो का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है, जहां कार्तिक आर्यन का लुक देख सकते हैं। फिल्म में पति बने कार्तिक यहां काफी मजेदार अंदाज में दिख रहे हैं। पोस्टर में लिखा है- लीजिए खत्म हुआ इंतजार, आ गए हालात के शिकार। मुदस्सर अज़ीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य किरदारों में हैं।
कार्तिक आर्यन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- मिलिए चिंटू त्यागी से.. कानपुर के सबसे आदर्शवादी पति 😉🤫 । वहीं, अभी भूमि और अनन्या के पोस्टर आने बाकी हैं। स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 के बाद यह अनन्या की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है।

बता दें, यह 1978 में संजीव कुमार स्टारर आई सुपरहिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' की रीमेक फिल्म है। फिल्म में कार्तिक 'चिंटू त्यागी' का किरदार निभा रहे हैं, जो कि लखनऊ में रहता है.. और समर्पित आशिक मिज़ाज पति है।
'पति पत्नी और वो' की बात करें तो.. 1978 में आई इस कॉमेडी फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी के किरदार में विद्या सिन्हा और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थी। कमलेश्वर की लिखी इस कहानी को डाइरेक्ट किया था बी आर चोपड़ा ने। वहीं, इसकी रीमेक फिल्म में भूमि कार्तिक की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी। जबकि अनन्या के साथ होगा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर।


Click it and Unblock the Notifications