'दोस्ताना 2' से बाहर हुए कार्तिक आर्यन को मिली बड़ी फिल्म, शेयर किया वीडियो- जानिए डिटेल्स
कार्तिक आर्यन जल्द ही बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। ये धमाका उनकी नई फिल्म से होना वाला था। हाल में ही एक नए लुक के साथ कार्तिक आर्यन ने फोटो शेयर की और बताया कि "आ रहा है कुछ अलग सा, कुछ गेस कर सकते है" इसके बाद कार्तिक आर्यन ने नया वीडियो भी शेयर किया है जो कि एक टीजर वीडियो की तरह लग रहा है।
कार्तिक आर्यन ने वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह 20 जून को कुछ धमाका करने वाले हैं जिसे सुन उनके फैंस खुश हो जाएंगे। रविवार 12 बजे वह इस बारे में नई डिटेल्स शेयर करेंगे।

कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट ने न केवल फैंस को उत्साहित कर दिया है बल्कि भूमि पेडनेकर, दर्शन कुमार से लेकर डब्बू रतनानी समेत स्टार्स ने भी एक्साइटमेंट जाहिर की और कहा कि उनसे अब इंतजार नहीं हो रहा है। भूमि ने तो कमेंट्स के जरिए पूछ भी लिया कि आखिर ये सब क्या है।
रविवार को साफ हो जाएगा कि कार्तिक आर्यन किस धमाके के बारे में बात कर रहे हैं। अगर वह नई फिल्म लेकर आ रहे हैं तो वह किस बारे में और वह किसके साथ मिलकर अपनी नई फिल्म ला रहे हैं।

दोस्ताना 2 से बाहर
हाल में ही कार्तिक आर्यन दोस्ताना 2 से आउट हो गए। करण जौहर और कार्तकि आर्यन के बीच अनबन की खबरें भी सामने आईं। जिसके बाद दोस्ताना 2 को लेकर धर्मा प्रोडक्शन ने बयान जारी किया कि वह प्रोफेशनल कारणों की वजह से दोस्ताना 2 को लेकर नए सिरे से कास्टिंग करेंगे।

आनंद एल राय की फिल्म और कार्तिक आर्यन
दोस्ताना 2 से बाहर होने के बाद कहा जाने लगा कि आनंद एल राय की फिल्म से भी कार्तिक आर्यन को बाहर कर दिया गया। लेकिन फिर आनंद एल राय ने खुद बताया कि ये खबरें फेक हैं उन्होंने किसी फिल्म के लिए एक्टर को कास्ट ही नहीं किया था।

कार्तिक ने बदला सोशल मीडिया का बायो
हाल में ही कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया अकाउंट के चलते सुर्खियों में रहे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर के साथ 'बीटेक' शब्द जोड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications