Kartik Aaryan: एक्टर ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, फैंस हुए खुश

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं जिससे उनके फैंस के बीच एक्टर की चर्चाएं भी होती रहती हैं। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म देने वाले कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी नई फिल्म का ऐलान करके फैंस को एक बार फिर से खुश कर दिया है।
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्म 'भूल भुलैया-2' की सफलता ने उन्हें बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल कर दिया। इसके बाद एक्टर की फिल्म शाहजादा तो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी परंतु अब कार्तिक आर्यन ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए कमर कस ली है।
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने प्रोजेक्ट 'प्रोटीन पुलिस' की घोषणा खास अंदाज में की है। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में अपने आने वाले प्रोजेक्ट 'प्रोटीन पुलिस' के बारे में जानकारी शेयर की।
कार्तिक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने आगामी प्रोजेक्ट की एक झलक शेयर की है। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन की पुलिस आईडी दिखाई दे रही है।जिसमें उनकी तस्वीर लगी हुई है। प्रोटीन पुलिस' के बारे में जानकारी शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं अपने अगले मिशन के लिए बिल्कुल तैयार हूं'।
इसमें कार्तिक आर्यन एक स्पेशल एजेंट का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जो एक मिशन पर निकला है। फैंस काफी खुश हैं एक्टर के नए प्रोजेक्ट को लेकर, देखना होगा आगे इस नए प्रोजेक्टस को लेकर एक्टर फैंस के साथ अब क्या साझा करेंगे।
बता दे कि कार्तिक आर्यन के पास पाइपलाइन में कई सारी दूसरी फिल्में भी हैं। वहीं अगर लाइफ को लेकर बात करें तो कार्तिक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सारा को लेकर भी सुर्खियों में रहते ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
