Kartik Aaryan और Shraddha Kapoor की अगली फिल्म 'भूल चूक माफ', धमाकेदार ऐलान, यहां जानें डिटेल्स

Kartik Aaryan and Shraddha Kapoor's film: जियो स्टूडियो ने 12 अप्रैल को अपनी आगामी 100 फिल्में और वेब सीरीज का धमाकेदार ऐलान किया है। इनमें शाहरुख खान की डंकी, शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी, श्रद्धा कपूर की स्त्री 2, वरुण धवन की भेड़िया समेत तमाम प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
इन्हीं फिल्मों में से एक नई फिल्म है निर्माता दिनेश विजन की 'भूल चूक माफ'। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदारों में होंगे। वहीं, फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संभाला है करण शर्मा ने, जिन्होंने इससे पहले 'महारानी' वेब सीरीज से खूब तारीफ पाई थी।
इस फिल्म की कहानी क्षतिज पटवर्धन द्वारा लिखी गई है जिन्होंने मराठी फिल्में 'मौली', टाइमपास 2', क्लासमेट्स' और 'डबल सीट' लिखी हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।
खास बात है कि हाल ही कार्तिक और श्रद्धा को फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में साथ देखा गया था। फिल्म में रणबीर- श्रद्धा मुख्य किरदारों में थे, वहीं कार्तिक ने कैमियो निभाया था। कोई शक नहीं कि कार्तिक और श्रद्धा की जोड़ी फैंस को काफी आकर्षित करेगी।
आने वाली फिल्मों की बात करें तो फिलहाल कार्तिक 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग कर रहे हैं। जिसके बाद वो कबीर खान के साथ अपनी अगली फिल्म शुरु करेंगे। वहीं, श्रद्धा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2' की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ये हॉरर- कॉमेडी 31 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications