कार्तिक आर्यन - सारा अली खान की लव आजकल ने कल रात ही कर दिया पहला धमाका
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर लव आजकल ने अपना पहला धमाका कल रात ही कर दिया है। दरअसल, मुंबई में कल रात कई मल्टीप्लेक्स और थियेटर ने फिल्म की स्क्रीनिंग आधी रात ही शुरू कर दी थी। यानि कि वैलेंटाइन डे का स्वागत प्रेमी जोड़ों ने लव आजकल देखकर किया।
इसका सीधा असर, फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन पर भी पड़ेगा ही। गौरतलब है कि इम्तियाज अली की इस फिल्म से फैन्स को काफी उम्मीदें हैं।

ये फिल्म इम्तियाज़ अली की 2009 में रिलीज़ हुई फिल्म लव आजकल का नया वर्जन है। फिल्म 1990 और 2020 की दो लव स्टोरी एक साथ दिखाने की कोशिश करती है और साथ ही ये भी दिखाती है कि इन दो ज़मानों के प्यार में कितना अंतर है।
फिल्म वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हो रही है जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस को मिलेगा। यहां देखिए पिछले दशक की फिल्मों का वैलेंटाइन बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications











