भाई के सामने सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन के साथ की मस्ती? लोग बोले- 'फिर से खिचड़ी पक रही है..'

Kartik Aaryan Sara Ali Khan- कॉल मी बे के प्रीमियर के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसके बारे में शायद ही आपने सोचा होगा। दरअसल एक्स रुमर्ड कपल कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को फिर से एक साथ देखा गया है।
इस दौरान ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इवेंट से बाहर निकलते समय सारा-कार्तिक को एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही अटकलें तेज हो गईं हैं कि उनका फिर से पैचअप हो गया।
हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। वीडियो में आप देखेंगे कि सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम के साथ हैं कि तभी कार्तिक की एंट्री होती है। कार्तिक आर्यन एक उंगली उठाकर सारा की तरफ कोई इशारा करते हैं। इसके बाद तीनों खिलखिलाकर हंसने लगते हैं।
इब्राहिम को लगातार कार्तिक की तरफ निहारते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कमेंट्स करते हुए कई तरह बातें कर रहे हैँ। कैजुअल ग्रे स्वेटशर्ट पहने कार्तिक, सारा के चारों ओर हाथ डाले नजर आ रहे हैं, जो काले हॉल्टर-नेक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, दोनों प्यारे हैं। एक ने लिखा, ''कार्तिक सर को पसंद करने वाले लाइक करें।'' एक ने लिखा, ''सभी पूर्व प्रेमी एक साथ क्लिक कर रहे हैं...यह कितना शर्मनाक होगा।'' एक ने लिखा, ''रियान पराग सही थी वह बहुत हॉट है।'' एक का कहना था, ''फिर से खिचड़ी पकने वाला है क्या भाई।'' एक ने लिखा, ''फ्लॉप जोड़ी थी।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी भी पोस्ट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











