"लव आज कल" का नया गाना लॉन्च- कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने कॉलेज में मचाया हंगामा
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अपनी अगली फिल्म लव आज कल के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। यह फिल्म अपनी रिलीज़ से सिर्फ एक सप्ताह की दूरी पर है और दोनों सितारे पूरे जोर शोर से फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जयपुर और अहमदाबाद का दौरा करने के बाद, दोनों मुंबई में वापस आ गए और कॉलेज में लव आज कल फिल्म से "मेहरमा" सॉन्ग लॉन्च किया।
जहां लव आज कल के ट्रेलर को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, फिल्म के गानों को काफी अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है। कार्तिक आर्यन को भारी संख्या में युवा वर्ग फॉलो करता है और इसका नजारा देखा गया NMIMS कॉलेज में.. जब कार्तिक छात्रों के बीच अपने नए गाने को लॉन्च करने पहुंचे तो सारे युवा फैन्स की भीड़ से घिर गए।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले अभिनेता ने लॉन्च से कुछ वीडियो पोस्ट किए थे ,हम वीडियो में देख सकते हैं कि बड़ी संख्या में छात्र हार्टथ्रोब की एक झलक पाने के लिए कैसे इक्कठा हुए थे। सारा के साथ कार्तिक ने अपना नया सॉन्ग मेहरमा लॉन्च किया जिसमें दिल टूटने की कहानी है। सॉन्ग में मुख्य किरदार अलग होने के बाद अकेलेपन और उदासी से जूझते नजर आते हैं। सॉन्ग में कार्तिक ने दिल टूटने का चित्रण बहुत बढ़िया अंदाज से किया है।
लांच के दौरान हर कोई कार्तिक के नाम से चिल्ला रहे थे तथा उन्हें जोर जोर से पुकार रहे थे। कॉलेज में सिर्फ कार्तिक नाम की धुन सुनाई दे रही थी। युवा फैन्स के लिए तो यह एक ट्रीट था जो उन्हें कार्तिक और सारा की केमिस्ट्री ऑन स्टेज लाइव देखने मिला ।
लव आज कल 14 फरवरी को प्रदर्शित होगी। फिल्म में दो प्रेम कहानिया हैं जो की अपने अलग अलग समय की है। दोनों कहानियों में अभिनेता कार्तिक आर्यन दो अलग रोमंटिक वर्जन में नजर आएंगे तथा वह 90 के दशक में और वर्तमान दशक में रिश्तों में किस तरह चुनौतियों का सामना करता है यह दिखाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
