कार्तिक आर्यन ने मिलाया 'नीरजा' निर्देशक से हाथ? कोरियन थ्रिलर के रीमेक से तगड़ा धमाका
अभिनेता कार्तिक आर्यन काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं और कोरोना काल के दौरान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहे थे। अभिनेता ने इंडस्ट्री में इस समय अपना एक अलग नाम बना लिया है और फैंस के चहीते सितारों में से एक हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने रिलीज होने के बाद तगड़ा धमाका किया था। लेकिन इस समय उनको लेकर एक शानदार खबर सामने आ रही है जो कि चर्चा में हैं।
पता चला है कि कार्तिक आर्यन एक शानदार प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता कार्तिक आर्यन ने 'नीरजा' के डायरेक्ट राम माधवानी के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।

पता चला है कि ये एक कोरियन फिल्म की रीमेक होगी और काफी थ्रिलर वाली कहानी होगी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म की कहानी सुनी थी और उनको काफी ज्यादा पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications