2023 के लिए टली कार्तिक आर्यन स्टारर 'शहजादा', करण जौहर की फिल्म के साथ करेंगे क्लैश!

कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'शहजादा' की रिलीज डेट आगे घिसक चुकी है। फिल्म पहले 4 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़कर वैलेटाइन वीकेंड 10 फरवरी 2023 कर दिया गया है। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल द्वारा निर्मित है।

बता दें, 4 नवंबर को कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'फोन भूत' और अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' भी रिलीज हो रही है। लिहाजा, इन दोनों फिल्मों के बीच से निकालकर अब शहजादा को आगे बढ़ा दिया गया है। यह सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' की हिंदी रीमेक है।

kartik-aaryan-and-kriti-sanon-s-shehzada-pushed-to-2023-to-clash-with-karan-johar-s-film

शहजादा को लेकर कार्तिक बेहद उत्साहित हैं। बहरहाल, अब जबकि फिल्म 10 फरवरी को आ रही है, खास बात है कि इसी दिन करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी रिलीज हो रही है, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं।

अब करण जौहर और कार्तिक के बीच की कैमिस्ट्री तो सबके सामने है। बीते साल कार्तिक को अनप्रोफेशनल करार देते हुए निर्माता ने दोस्ताना 2 से अभिनेता को बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद कार्तिक फैंस बेहद नाराज हुए थे। हालांकि उसके बाद कार्तिक 'भूल भुलैया 2' जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं।

शहजादा की बात करें तो फिल्म में कार्तिक और कृति के साथ परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। निर्माता भूषण कुमार ने इस फिल्म को भव्य पैमाने पर बनाने के लिए निर्माता अल्लू अरविंद और अमन गिल के साथ मिलकर काम किया है। एक्शन से भरपूर, म्यूजिकल इस पारिवारिक फिल्म की शूटिंग मुंबई और दिल्ली के विभिन्न शेड्यूल पर की जा रही है। इस फिल्म के लिए रोहित धवन एक बार फिर संगीत निर्देशक प्रीतम के साथ काम कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X