कार्तिक आर्यन - कियारा आडवाणी की SatyaPrem Ki Katha शूट: मिनी गरबा और बड़े से केक से साथ पूरा हुआ शूट

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर सत्यप्रेम की कथा का फैन्स काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अब कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने फिल्म का पहला शेड्यूल भी पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि इस फिल्म को कार्तिक आर्यन को तब ऑफर किया गया था जब इंडस्ट्री में उनके बारे में काफी निगेटिव बातें चल रही थीं।
ऐसे में साजिद नाडियाडवाला ने आगे आकर कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए साइन किया था। और भूल भुलैया 2 की सफलता इस बात का प्रतीक है कि कार्तिक आर्यन बॉक्स ऑफिस पर निराश नहीं करने का दम रखते हैं। सत्यप्रेम की कथा, एक Musical Film है। और दर्शकों की उत्सुकता का ध्यान रखते हुए, कार्तिक आर्यन ने फिल्म से जुड़ा एक अपडेट दे दिया है। फिल्म के मुंबई शेड्यूल के पूरे होने की घोषणा की जा चुकी है।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इस प्रोजेक्ट के लिए दूसरी बार एक साथ आने वाले हैं। इस बात को अपने सोशल मीडिया पर ले जाते हुए, कार्तिक ने फिल्म के रैप-अप को साझा किया जिसमें उन्हें पूरी टीम के साथ गरबा का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा - ' और दशहरा के दिन, एक महीने के लंबे शेड्यूल और कड़ी मेहनत के बाद, बेहतरीन क्रू और मज़ेदार लोगों के साथ मस्ती करने के बाद #SatyaPremKiKatha का शेड्यूल पूरा होता है। ढेर सारे जश्न और मिनी गरबा के साथ।'
सत्य प्रेम की कथा साजिद नाडियाडवाला का प्रोडक्शन हाउस NGE और Namah Pictures साथ में प्रोड्यूस कर रहे हैं।। दिलचस्प बात यह है कि किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस के साथ साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने अपनी-अपनी फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का नाम पहले सत्यनारायण की कथा रखा गया था लेकिन फिर विरोध के बाद इसका नाम बदल दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications
