कार्तिक आर्यन- जान्हवी कपूर गोवा वेकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर Leak, गुपचुप हो रहा है रोमांस
कार्तिन आर्यन और जान्हवी कपूर नए साल में अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। बीते एक साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कभी भी दोनों में से किसी ने खुलकर इस पर अपनी बात नहीं रखी है। हाल ही में ये रिपोर्ट सामने आयी कि कई बॅालीवुड स्टार्स की तरह जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन ने भी नए साल का जश्न एक साथ मनाया।
हालांकि दोनों के वेकशन की कोई तस्वीर सामने नहीं आयी। दोनों भले ही एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। जब दोनों गोवा वेकेशन से लौट रहे थे। मामला अब दोनों के रिश्ते को और तय बता रहा है, इसकी वजह दोनों की लेटेस्ट नई तस्वीरों का सामने आना है, जो कि गोवा वेकेशन के दौरान की है।

इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिन आर्यन और जान्हवी कपूर एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर ने अभी तक इस खबर पर कोई बयान नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications