लॉकडाउन में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर ने दिया "बाग़बान" रीमेक के लिए ऑडिशन- देंखे तस्वीर
लॉकडाउन में सभी बॉलीवुड सितारे अपने अपने घरों में बंद हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर शेयर की है, जहां वो एक एप की मदद से खुद को उम्रदराज दिखा रहे हैं और उन्होंने लिखा कि 'लॉकडाउन में उम्र बड़ी शानदार ढंग से बढ़ रही है। चलो बागबान का रीमेक बनाते हैं। हीरोइन के लिए कास्टिंग कर रहा हूं'..
मजेदार बात यह है कि कार्तिक के इस पोस्ट पर जाह्नवी कपूर ने रिप्लाई करते हुए लिखा है कि मैं बागबान रीमेक के लिए ऑडिशन देना चाहती हूं। जाह्नवी ने लिखा- "मैं अपनी एंट्री भेज रही हूं। उम्मीद है कि मैं इस पार्ट के लिए ज्यादा बड़ी नहीं हूं। मैं कथक भी कर सकती हूं और मेरे पास वैलिड पासपोर्ट भी है।" जान्हवी के कमेंट पर कार्तिक ने रिप्लाई करते हुए कहा "क्या आपके पास चीनी वीजा है, क्योंकि इसका सेट चाइना में है।"

साथ ही भूमि पेडनेकर ने अपनी 'सांड की आंख' वाली तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि- सर प्लीज मेरी प्रोफाइल चेक कर लें। इंस्टाग्राम पर इन सितारों की यह मजेदार बातचीत फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपने कमेंट्स भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











