भूल-भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ आएंगें ये धमाकेदार निर्देशक ? एकदम शानदार
कार्तिक आर्यन की किस्मत इस समय काफी शानदार चल रही है और हाल ही में लुका छुपी की सफलता के बाद उनके हाथ मे कई फिल्में आ गई है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि अक्षय कुमार की फिल्म भूल-भुलैया का सीक्वल बन रहा है और इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म के निर्देशक को लेकर खबर है कि फिल्म को अनीस बज्मी निर्देशित करने वाले हैं।
हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारित ऐलान नहीं हुआ है। इसके अलावा कार्तिक फिलहाल दो फिल्मों के सीक्वल में काम कर रहे हैं, एक सैफ अली खान की फिल्म 'लव आज कल 2' और दूसरी करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2'।

यही नहीं, कार्तिक भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा अनीस बज्मी की कॉमिक कैपर फिल्म में भी वह नजर आएंगे, जिसमें उनके अपोजिट दिशा पटानी होंगी।
अब इसको देखकर तो यही लगता है कि कार्तिक आर्यन की किस्मत चमक चुकी है। फिल्म सोनी के टीटू की स्वीटी के हिट होने के बाद कार्तिक आर्यन चर्चा में आ गए थे। इस समय उनके अफेयर के चर्चे सारा अली खान के साथ चल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











