दु:खद: कार्तिक आर्यन के नाना का निधन, दादी की मौत से टूटीं अनन्या पांडे, भावुक तस्वीरें
बॉलीवुड स्टार्स कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के लिए 10 और 11 जुलाई का दिन बेहद दु:खद खबर लेकर आया। जहां 11 जुलाई को कार्तिक आर्यन के नाना का निधन हो गया वहीं 10 जुलाई को अनन्या पांडे की दादी स्नेहलता पांडे का निधन हो गया। जहां कार्तिक आर्यन ने अपने नाना के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वहीं अनन्या पांडे ने अपनी दादी स्नेहलता पांडे के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया। अनन्या पांडे, शनिवार को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में सीधा अपने काम से पहुंची थीं।

कार्तिक आर्यन ने अपने नाना की ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि काश मैं मेरे अंदर भी आपके जितना स्वैग होता। इस तस्वीर में कार्तिक काफी छोटे नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कार्तिक आर्यन की मां, माला तिवारी, पेशे से एक डॉक्टर हैं। माला तिवारी के पिता के निधन की खबर, कार्तिक आर्यन ने नाना की एक तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर दी।

नाना को दी श्रद्धांजलि
कार्तिक आर्यन ने इस तस्वीर के साथ अपने नाना को श्रद्धांजलि दी। कार्तिक की इस तस्वीर पर निम्रत कौर और भूमि पेडनेकर ने भी उन्हें सांत्वना देते हुए उनके नाना की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अनन्या पांडे ने किया याद
दादी को याद करते हुए अनन्या पांडे ने लिखा - आपने जीवन भर मुझे प्रेरणा दी है। आप हमेशा सुकून से रहिएगा। अनन्या ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी दादी ने 85 वर्ष की उम्र तक रोज़ काम किया है और सुबह 7 बजते ही वो काम पर निकल जाती थीं। अनन्या ने लिखा कि वो बहुत ही खुशकिस्मत हैं कि अपनी दादी की परवरिश में पली बढ़ी हैं।

दिल में था छेद
इस पोस्ट में अनन्या ने ये भी बताया कि उनकी दादी के दिल में एक छेद था और जब वो पैदा हुई थीं तो डॉक्टर्स ने बताया था कि उनकी दादी कुछ साल से ज़्यादा की ज़िंदगी नहीं जी पाएंगी। लेकिन वो एक फाईटर थीं और उन्होंने अपनी इस बीमारी को हरा दिया।

पढ़ती थीं हाथ की रेखाएं
अनन्या ने अपने पोस्ट पर ये भी बताया कि उनकी दादी को हाथ पढ़ना नहीं आता था लेकिन फिर भी वो बड़े प्यार से सबके हाथ की रेखाएं पढ़कर भविष्य बताती थीं। जो कभी किसी के लिए सही नहीं हुआ। वो पूरे परिवार की जान थीं और सबको हंसाती रहती थीं।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे
ईश्वर, स्नेहलता पांडे जी की आत्मा को शांति दे और चंकी पांडे के पूरे परिवार के साथ हमारी सहानुभूति है। अनन्या के भावुक पोस्ट पर उनके दोस्तों ने और कई सितारों ने उनकी दादी के लिए प्रार्थना की और अनन्या को मज़बूत रहने के लिए ढ़ांढ़स बंधाया।

चंकी पांडे की मां स्नेहलता पांडे
चंकी पांडे की मां स्नेहलता पांडे का निधन, शनिवार 10 जुलाई को हो गया जिसके बाद उनके करीबी, तुरंत ही उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इस मौके पर एक्टर समीर सोनी भी चंकी पांडे को ढ़ांढ़स बंधाते हुए और अंतिम संस्कार की विधि पूरी करते हुए दिखाई दिए।


Click it and Unblock the Notifications