Trailer- पत्नी और प्रेमिका के बीच फंसे कार्तिक आर्यन, 'पति पत्नी और वो' का मजेदार ट्रेलर रिलीज
Recommended Video
अभिनेता कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म पति पत्नी और वो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा मजेदार है और चिंटू त्यागी के रोल में कार्तिक आर्यन काफी धमाका करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की शादी के बाद उनकी लाइफ में अनन्या पांडे आती हैं और इसके बाद ही शुरु होता है हंसी और ठहाकों का प्रोग्राम। ट्रेलर में अपारशक्ति खुराना कॉमे़डी के डोज को डबल करते हुए नजर आ रहे हैं।
भूमि पेडनेकर की पहले ही पंच से पता चलता है कि फिल्म में नॉनवेज कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। इसके अलावा अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर इस ट्रेलर काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहीं हैं।

फिल्म के गानों की बात करें तो बैकग्राउंड में गोविंदा और रवीना टंडन का सुपरहिट गाना अंखियों से गोली मारे सुनाई दे रहा है। कार्तिक आर्यन जब भी किसी फिल्म का हिस्सा बनते हैं वो काफी धमाकेदार तरीके से अपने अभिनय करते नजर आते हैं।
इसके पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म लुका छुपी में वो कृति सैनन के साथ नजर आए थे और फिल्म काफी धमाकेदार थी। अब इस फिल्म के ट्रेलर ने कमाल कर दिया है। इस फिल्म को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है जबकि फिल्म को निर्देशक मुदस्सर अजीज निर्देशित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications