..................... Kartik Aaryan admitted one flop can end his career as he is an outsider, says, I am not padded | आउटसाइडर होने पर कार्तिक आर्यन का बयान, 'एक फ्लॉप मेरा करियर खत्म कर सकती है' - Hindi Filmibeat

आउटसाइडर होने पर कार्तिक आर्यन का बयान, 'एक फ्लॉप फिल्म मेरा करियर खत्म कर सकती है'

साल 2022 में बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2'। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और कार्तिक ने इस सफलता पर खुशी भी जताई। हाल ही में अनुपमा चोपड़ा के साथ हुए इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा कि, "मेरे बहुत सपने हैं, मैं एक लेम्बोर्गिनी चाहता था और मुझे मिल भी गई। मैं एक अभिनेता बनना चाहता था और वह पूरा हो गया। अब सपने बड़े होते जा रहे हैं।"

इसी इंटरव्यू में कार्तिक ने अपने करियर की हिट और फ्लॉप फिल्मों पर भी बात किया। अभिनेता ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पीठ थपथपाने वाला कोई नहीं है और एक फ्लॉप फिल्म से ऐसी धारणा बनाई जा सकती है कि उनका करियर खत्म हो गया।

kartik-aaryan-admitted-one-flop-can-end-his-career-as-he-is-an-outsider-says-i-am-not-padded

कार्तिक वर्तमान में बॉलीवुड में सबसे अधिक व्यावसायिक रूप से सफल अभिनेताओं में से एक है। उनके पास पाइपलाइन में चार फिल्में हैं, जिनमें कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा और कृति सैनन के साथ शहजादा के अलावा कैप्टन इंडिया और फ्रेडी शामिल हैं।

इंटरव्यू के दौरान, कार्तिक से फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने पर उनकी राय के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, "मैं पैडेड नहीं हूं, मेरी पीठ थपथपाने वाला कोई नहीं है। मुझे नहीं पता कि एक इनसाइडर कैसा महसूस करता है, लेकिन आउटसाइडर के रूप में मुझे लगता है कि एक फिल्म फ्लॉप होने पर, यह ऐसी धारणा पैदा की जा सकती है जो मेरे करियर को खत्म कर सकती है। मेरे पास कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जो मेरे लिए उस स्तर का प्रोजेक्ट तैयार करे।"

फिल्मों के साथ साथ कार्तिक आर्यन ने यहां अपने रिलेशनशिप पर भी बातें कीं और बताया कि पिछले सवा साल वो सिंगल हैं। जब कार्तिक को बताया गया कि उनकी लव लाइफ के बारे में उनके पिछले बयान 'कॉफ़ी विद करण' के मद्देनजर झूठे प्रतीत होते हैं, तो इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा, "मैं पिछले सवा साल से सिंगल हूं, बाकी मुझे कुछ नहीं पता।"

बता दें, एक समय पर कार्तिक और सारा अली खान काफी सुर्खियां बटोर रहे थे। इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग के दौरान दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X