Kartik Aaryan का साल 2022 में आखिरी ट्विट, लिखा- 'मुझे मेरी 3 सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर देने के लिए धन्यवाद'

kartik aaryan, कार्तिक आर्यन

Kartik Aaryan: साल 2022 भले ही बॉलीवुड के लिए खास नहीं रहा हो, लेकिन कार्तिक आर्यन के करियर में इस साल को हमेशा याद किया जाएगा। जहां बड़े बड़े सुपरस्टार्स ने इस साल एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में दी हैं, वहीं कार्तिक के लिए ये साल कितना धमाकेदार रहा है, ये सभी जानते हैं। बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक, एक्टर ने हर जगह अपना नाम कमाया है।

लिहाजा, इस साल मिली सफलता को लेकर कार्तिक आर्यन ने एक ट्विट किया है। उन्होंने लिखा- अलविदा 2022, तुम बहुत खास रहे हो.. मुझे उम्मीद है कि मेरे जीवन में 2022 जैसे साल और भी होंगे। मुझे मेरी तीन सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर देने के लिए धन्यवाद.. #BhoolBhulaiyaa2 #Freddy and #Katori 🤙🏻🐾

बता दें, 'कटोरी' कार्तिक आर्यन के पेट डॉग का नाम है। जिसकी वो सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें भी शेयर करते हैं। कार्तिक अपने पेट डॉग के बेहद करीब हैं, लिहाजा उनके फैंस के बीच कटोरी भी फेमस हो चुकी है।

वहीं, फिल्मों की बात करें तो कोई शक नहीं कि साल 2022 कार्तिक आर्यन के लिए काफी धमाकेदार रहा है। जहां भूल भुलैया 2 के साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े, वहीं फ्रेडी के साथ ओटीटी पर भी दर्शकों का प्यार बटोर रहे हैं। भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 185.57 करोड़ का बिजनेस किया था। ये इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में शामिल है।

अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो कार्तिक आर्यन आने वाले समय में शहजादा, आशिकी 3, सत्यप्रेम की कथा और कबीर खान की अनटाइटल्स अपकमिंग फिल्म में दिखने वाले हैं। कोई शक नहीं कि 2023 भी अभिनेता के खाते में और हिट- सुपरहिट फिल्में जोड़ता जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X