..................... Karthika Nair ties knot at 31 Karthika Nair wedding photos is all about royalty Karthika Nair in heavy gold jewellery becomes royal bride - Hindi Filmibeat

31 की उम्र में टॉप एक्ट्रेस की शादी, सोने से लदी दुल्हन की Kiss करते हुए तस्वीरे, सुपरस्टार्स ने दिया आशीर्वाद

Karthika Nair

Karthika Nair Wedding Album: साउथ की टॉप एक्ट्रेस कार्तिका नायर ने शादी रचाकर अपने फैंस को गुड न्यूज़ दे दी है। काफी समय से एक्ट्रेस पर्दे पर दिखाई नहीं दे रही थी और अचानक उनकी शादी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। कार्तिका ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयक की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है और उन्हें खूब बधाईयां मिल रही हैं।

अभिनेत्री कार्तिका नायर बीते दौर की हीरोइन राधा की बेटी हैं। बीते दिन ही कार्तिका ने केरल में एक सितारों से भरे समारोह में अपने मंगेतर रोहित मेनन के साथ शादी कर ली। हाल ही में उन्होंने तस्वीरों को शेयर कर लिखा, 'Our Royal fairytale Begins Blessed and grateful.'कार्तिका ने अपने सोशल मीडिया पर समारोह से पहले रोहित के माथे पर किस करते हुए एक प्यारी तस्वीर साझा की है।

आपको बता दें कि ये शादी त्रिवेन्द्रम में एक भव्य समारोह में हुई है, जहां पर साउथ सिनेमा के कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की। इस ग्रांड वेडिंग में मेगास्टार चिरंजीवी, जैकी श्रॉफ, राधिका सरथकुमार, सुहासिनी मणिरत्नम, रेवती, मेनका और कई अन्य लोग शामिल हुए।

अपनी शादी में ये दुल्हनिया बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थी। हसीना सुर्ख जोड़े और सोने के गहनों से लदी दिखाई दे रही थी। इसके साथ ही दूल्हे राजा ऑफ व्हाइट लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे।

बात अगर कार्तिका के वर्क फ्रंट को लेकर करें तो उन्होंने साउथ की सभी भाषाई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2009 में नागा चैतन्य के साथ तेलुगु फिल्म जोश से डेब्यू किया था लेकिन ये फिल्म कमर्शियल तौर पर सफल नहीं हो सकी।

जोश के बाद कार्तिका जिवा और पिया बाजपेयी के साथ अपनी पहली सक्सेफुल फिल्म Ko में दिखीं जिसके जरिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। उन्हें दिलीप के साथ मलयालम फिल्म प्रोपराइटर्स: कम्मथ एंड कम्मथ में और सफलता मिली।

Read more about: karthika nair bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X