अंतर्मुखी इंसान है कार्तिक: फऱहान अख्तर
अपनी आने वाली फिल्म 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' के बारे में बताते हुए फरहान कहते हैं कि ये एक बेहद संजीदा किस्म के इंसान की कहानी है। जो अंतर्मुखी है और जिसका लोग आसानी से फायदा उठाते हैं। अपने बैड लक से परेशान ये युवा एक अनिश्चित सी जिन्दगी जी रहा है। जिसमें कब क्या होगा, उसे कुछ पता नहीं।
अभी तक फऱहान की जितनी भी फिल्में आई हैं वो उनके ही निर्माण में बनी हैं। लेकिन कार्तिक कॉलिंग कार्तिक का निर्माण मैजिक बीन कंपनी के साथ मिलकर किया गया है। रोहन सिप्पी की एक फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ काम के प्रस्ताव को ठुकराने की वजह वह जोया अखतर की एक फिल्म को बताते हैं। फरहान ने बताया कि उन्हें जोया की इस फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई औऱ इस फिल्म के लिए वो पहले ही डेटस दे चुके थे। ये फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है। एक बार फिर से फऱहान तीन दोस्तों की कहानी लेकर आ रहे हैं। जिस विषय पर पहले वो 'रॉक ऑन' और 'दिल चाहता है' जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं।
फरहान के प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'क्रूक्ड' में वो नहीं दिखाई पड़ेंगे। इस बारे में फरहान का कहना है '' मैं इस फिल्म का निर्माता बनकर ही खुश हूं। इस फिल्म की कास्ट इतनी बेहतरीन है कि इसमें मेरी जरूरत ही नहीं थी। मैंने इस फिल्म के डायलॉग लिखे हैं। '' 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' के प्रमोशन के साथ आजकल फरहान 'डॉन' के प्री-पोडक्शन में मशगूल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











