..................... Karthik Aryan shared a beautiful note after shooting for 'Satyaprem Ki Katha' - Hindi Filmibeat

'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग करने के बाद कार्तिक आर्यन ने साझा किया खूबसूरत नोट, पढ़कर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

Karthik Aryan

Kartik Aryan: बॉलीवुड के नए सुपरस्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी नई फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर लगातार खबरों में बने हुए थे। अब कार्तिक ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है तब सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला नोट शेयर किया है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म-

कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का एक टीजर जारी किया था, जिसमें दोनों को रोमांटिक जगहों पर रोमांस करते देखा गया था। टीजर फैंस को खूब पसंद आया था।

सोशल मीडिया पर नोट-

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 'सत्यप्रेम की कथा' फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। साथ ही उन्होंने फिल्म के सेट से बेहद प्यारी तस्वीरें और बीटीएस शॉट्स साझा किए हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए कार्तिक ने अपनी इस यात्रा के बारे में दिल छू जाने वाला नोट भी लिखा है। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'सत्तू, स्पेशल फिल्म और उनका स्पेशल किरदार खत्म हो गया है। यह फिल्म मेरे लिए इमोशंस से भरा हुआ एक सफर रहा।

'सत्यप्रेम' मेरे लिए हमेशा स्ट्रॉग और फेवरेट किरदार रहेगा। मुझे उम्मीद है कि आप भी इससे आसानी से कनेक्ट कर लेंगे, क्योंकि हम सभी में एक सत्तू है।' साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को भी धन्यवाद दिया। फैंस इस नोट को पढ़कर एक्टर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

कार्तिक और कियारा की जोड़ी-

कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का टीजर रिलीज के बाद इसका डेब्यू पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया था। फिल्म का टीजर भी दर्शकों को खूब पसंद आया। फैंस को कार्तिक-कियारा की लव स्टोरी खूब भाई। बैसे इससे पहले भी कार्तिक और कियारा साथ में काम कर चुके हैं।

नमह पिक्चर्स के साथ साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले यह फिल्म बनी यह फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा,गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फैंस फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: kartik aryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X