..................... Karthik Aryan's mother won the battle with cancer, the actor wrote an emotional note - Hindi Filmibeat

Kartik Aaryan: जब कार्तिक आर्यन की मां ने जीती कैंसर से जंग, तो एक्टर हुए भावुक, लिखा प्यारा नोट

Kartik Aaryan

Kartik Aryan Mother Cancer: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी मां से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए एक बहुत ही इमोशनल नोट लिखा और बताया कि उनकी मां ने कैंसर से जंग जीत ली है। इस नोट के वायरल होने के बाद हर कोई कार्तिक और कार्तिक की मां के लिए प्रार्थना कर रहा है और अपना प्यार दे रहा है।

दरअसल बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की मां माला तिवारी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीत चुकी है। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने मुश्किल दौर के बारें में भी बात की।

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर मां की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस महीने बिग सी- 'कैंसर' हमारे घर में चुपके से घुस आया और हमारी फैमिली को तहस-नहस करने की कोशिश की। हम हताश, निराश और बेबस थे, लेकिन थैंक्स इस महान सैनिक मेरी मां के लिए जिनकी इच्छाशक्ति और कभी हार न मानने वाले रवैये ने जीत हासिल कर ली। हमने बड़े सी- 'साहस' और पूरी ताकत के साथ फाइट की और जीत हासिल की। हालांकि इससे एक चीज समझ में आ गई कि आपके परिवार के प्यार और सपोर्ट से बड़ी कोई पावर नही है।'

आपको बता दें कार्तिक आर्यन की मां को ब्रेस्ट कैंसर था, पिछले कुछ समय पहले कार्तिन ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी मां के कैंसर पीड़ित होने के बारे में बात करते हुए बेहद इमोशन हो गए थे।

इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि, कार्तिक अपनी मां के बेहद करीब हैं, वह अक्सर अपनी मां के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कई बार देखने को मिल जाता है कि कार्तिक अपनी मां के लिए उनकी पसंद के तोहफे खरीदे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक हाल ही में फिल्म शहज़ादा में नज़र आए थे, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब खबर है कि जल्द ही कार्तिक आर्यन कबीर खान की अगली फिल्म में अपना एक्शन अवतार दिखाने वाले हैं, कार्तिक आर्यन को फैंस काफी पसंद करते हैं।

Read more about: kartik aaryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X