..................... Karthik Aryan ready to rock the big screen again, will work with Katrina Kaif - Hindi Filmibeat

Kartik Aaryan: बड़े पर्दें पर फिर से कार्तिक आर्यन धूम मचाने के लिए हुए तैयार, कटरीना कैफ के साथ करेंगे काम

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं क्योंकि फैंस कार्तिक की हर एक नई फिल्म का इंतजार बहुत बेसब्री से करते हैं और कार्तिक भी फैंस के भरोसे को पूरा करते हुए हमेशा ही शानदार फिल्में देते हैं। इसी कड़ी में खबर आई है कि कार्तिक आर्यन जल्द ही कटरीना कैफ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

सत्यप्रेम की कथा और भूल भुलैया 2 में कियारा आडवाणी के साथ नजर आने जा रहे हैं कार्तिक आर्यन कबीर सिंह की अपकमिंग फिल्म में विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते दिख सकते हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। एक सूत्र के मुताबिक कबीर खान की फिल्म में कार्तिक पूर्ण रूप से एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।

बता दें कि कार्तिक ने अब तक एक भी एक्शन से भरपूर फिल्म में काम नहीं किया है। फिलहाल कबीर एक्शन-रोमांस के प्लॉट पर ध्यान केंद्रित कर फिल्म की कहानी लिख रहे हैं।

इस बारे में सूत्र ने कहा, "वे एक ऐसे सह-कलाकार की तलाश में हैं जिसने कार्तिक के साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया है। कृति सेनन और कियारा आडवाणी निश्चित रूप से बाहर हैं। कबीर कैटरीना के बहुत करीबी दोस्त हैं, जिन्हें एक हिट की सख्त जरूरत है। फोन भूत में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ उनकी कोशिश विफल रही। उन्हें दौड़ में वापस आने की जरूरत है। यही वजह है कि वह अपने निर्देशक-मित्रों को फीलर्स भेज रही हैं।''

खैर फैंस इस बात से काफी खुश हैं कि इस बार पर्दे पर एक नई जोड़ी देखने को मिलेगी, जाहिर है कि कटरीना कैफ और कार्तिक आर्य़न दोनों की सिनेमा की दुनिया के बड़े सितारें हैं और दोनों कई सारी हिट फिल्में दे चुके हैं।

बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा में नजर आए थे। रोहित धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पूरी तरह से धराशायी हो गई थी। लेकिन फैंस को कार्तिक से पूरी उम्मीदें अभी भी हैं कि आने वाले वक्त में कार्तिक की बेहतरीन फिल्में देखने को मिलेंगी।

Read more about: kartik aaryan katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X