कार्तिक आर्यन और रश्मिका मंदाना ने मिलाया हाथ, लोग बोले आशिकी 3 के लिए बने ये जोड़ी!
कार्तिक आर्यन को अगर बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार कहा जाए को गलत नहीं होगा। बता दें कि कार्तिक आर्यन इस वक्त अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, कार्तिक आर्यन अगली फिल्म आशिकी 3 में नजर आएंगे और उनकी इस फिल्म का ऐलान हो चुका है। हालांकि इस रोमांटिक ड्रामा में उनके साथ कौन सी अभिनेत्री नजर आने वाली है इसका खुलासा नहीं हुआ है।
लेकिन इस वक्त उनका नाम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से जुड़ रहा है और खबर है कि वो एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आने वाले हैं। जी हां, ये प्रोजेक्ट कोई फिल्म नहीं बल्कि एक विज्ञापन है।

राष्ट्रीय क्रश रश्मिका मंदाना के साथ, WOW स्किनकेयर के प्रोड़क्ट्स में वो नजर आने वाले हैं। कार्तिक आर्यन द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक हालिया पोस्ट में, उन्होंने इस नए प्रोजेक्ट का खुलासा किया।

एक तस्वीर पोस्ट की
उन्होंने रश्मिका मंदाना के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जो लगता है कि उनकी तेलुगु फिल्म पुष्पा की सफलता के कारण बहुत लोकप्रियता हासिल कर चुकी है।

ऑनस्क्रीन नाम 'श्रीवल्ली'
अभिनेत्री, जिसे अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म से अपने ऑनस्क्रीन नाम 'श्रीवल्ली' से भी जाना जाता है, अपने सरल लेकिन स्टाइलिश अवतार में बहुत खूबसूरत लग रही थी।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट
इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कार्तिक ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "मीट माई वाउ पार्टनर kartikaaryan rashmika_mandanna wowskinscienceindia।" इसे और जोड़ते हुए, रश्मिका ने भी टिप्पणी की है और जवाब दिया, "हैलो पार्टनर .. मैं एक बैलून की तरह दिखती हूं लेकिन मैं इसे जाने दूंगी.."

आशिकी 3
इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर फैंस एक इच्छा जाहिर करने लगे। फैंस का कहना था कि आशिकी 3 में अगर कार्तिक के साथ रश्मिका की जोड़ी बनती है तो ये धमाकेदार साबित होगी। हालांकि ऐसा ऐलान मेकर्स की तरफ से नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications