Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग के शुभारंभ पर कार्तिक आर्यन ने जोड़े भगवान के हाथ, बोले- मेरे करियर की...

Karthik Aryan started shooting for Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन के पास एक से बड़ी एक फिल्में हैं। जिसके रिलीज होने का इंतजार फैन्स बेसब्री से करते हैं। बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) को लेकर अपडेट शेयर किया है। कार्तिक के फोटो और कैप्शन को देख फैन्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं।
कार्तिक आर्यन ने शेयर की तस्वीर
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन भगवान के सामने हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है- मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म भूल भुलैया 3 का शुभारंभ। इसी के साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है।
कई फिल्मों को लेकर हैं लाइमलाइट में
कार्तिक आर्यन के फिल्मों की बात करें तो 'भूल भुलैया 3', 'आशिकी 3', 'हेरा फेरी' के अलावा एक्टर के बार हैं। 'किरिक पार्टी रीमेक', 'चंदू चैंपियन' में नजर आने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूल भुलैया 3 की प्रोडक्शन में 8 दिनों की शूटिंग होनी है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ ही नजर आएंगी विद्या बालन और धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित। इनके साथ ही एक और एक्ट्रेस भी फिल्म में जान डालने आ रही हैं जी हां, एनिमल फिल्म के बाद नेशनल क्रश बनीं तृप्ति डिमरी भी फिल्म का हिस्सा होंगी।


Click it and Unblock the Notifications