शाहिद कपूर के घर में किराए पर रहेंगे कार्तिक आर्यन, किराया सुनकर चौंक उठेंगे आप

Shahid Kapoor kartik aryan

पिछले काफी समय से बॉलीवुड के शहजादा कार्तिक आर्यन मुंबई में अपने लिए एक अच्छे घर की तलाश में थे। आखिरकार उनकी यह तलाश पूरी हुई। यह घर किसी और का नहीं बल्कि रानी पद्मावती के रावल सा शाहिद कपूर का जुहू वाला बंगला है। कार्तिक आर्यन ने शाहिद कपूर का जुहू वाला बंगला किराए पर लिया है। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन को इस घर के लिए हर महीने मोटी रकम अदा करनी पड़ेगी।

45 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट :

45 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट :

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने इस आलीशान बंगले के लिए 45 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट की है। करार के मुताबिक कार्तिक आर्यन पहले साल में शाहिद कपूर को हर महीने 7.50 लाख रुपये बतौर किराया देंगे। हर साल यह अमाउंट 7% की दर से बढ़ जाएगा। यानी दूसरे साल में कार्तिक आर्यन हर महीने शाहिद कपूर को 8.2 लाख रुपये और तीसरे साल में 8.58 लाख रुपये किराया देंगे।

कार्तिक की मां और शाहिद की पत्नी ने किया लीज का काम :

कार्तिक की मां और शाहिद की पत्नी ने किया लीज का काम :

इस आलीशान बंगले में कार्तिक आर्यन को 2 कार पार्किंग भी मिल रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन की मां माला आर्यन और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने 36 महीने की लीज रजिस्ट्रेशन और स्टैम्प ड्यूटी का काम पूरा किया है।

अपने नये घर में शाहिद हो चुके हैं शिफ्ट :

अपने नये घर में शाहिद हो चुके हैं शिफ्ट :

शाहिद कपूर इसी साल अपने परिवार के साथ जुहू वाले बंगले को छोड़कर वर्ली के अपने नये घर में शिफ्ट हो गये हैं। इस घर को शाहिद ने 55.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं कार्तिक आर्यन अभी वर्सोवा के एक फ्लैट में रहते हैं, जिसे उन्होंने 2019 में 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X