दिशा पाटनी के साथ फिल्म को लेकर बोले कार्तिक आर्यन, दिया चौकाने वाला जवाब!
अभिनेता कार्तिक आर्यन इस वक्त सही ट्रैक पर हैं और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही हैं। ऐसे में उनको लेकर एक खबर सामने आई थी कि वो एक फिल्म करने जा रहे हैं जिसमें उनके साथ अभिनेत्री दिशा पाटनी होंगी। लेकिन कार्तिक आर्यन से इसको लेकर एक सवाल किया गया था तो उन्होने इसको सिरे से खारिज करते हुए एक अफवाह बता डाला।
बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के मुताबिक जब एक प्रशंसक ने अभिनेता दिशा पटानी के साथ कॉलेज की प्रेम कहानी पर उनकी पिछली अफवाह वाली फिल्म के अपडेट के बारे में पूछा, तो उन्होने कहा कि, "मुझे अभी फिल्म के बारे में पता नहीं है। यह सब मेकर्स के फैसलों पर निर्भर करता है।

यह पुरानी खबर है; यह अब और नहीं है। यह उसी समय तय किया गया था।" वर्कफ्रंट पर, कार्तिक आर्यन अगली बार शहजादा में कृति सैनन के साथ दिखाई देंगे, जो अला वैकुंठपुरमुलु की हिंदी रीमेक है।
रोहित धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म भूल भुलैया 2 का हिस्सा बने थे और इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तब्बू और कियारा आडवाणी नजर आईं थीं।
इस फिल्म में तब्बू डबल रोल में थीं उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। कार्तिक आर्यन की ये 200 करोड़ी फिल्म थी। बात करें उनकी जोड़ी दिशा पाटनी के साथ तो अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। फिल्म काफी चर्चा में रही है लेकिन आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ।


Click it and Unblock the Notifications