एक्टिंग छोड़ अब फूड ब्लॉगर बनना चाहते हैं Kartik Aaryan, सड़क किनारे खड़े होकर लिए चाट के चटकारे

Karthik Aaryan

Karthik Aaryan quit acting, now wants to become a food blogger: कार्तिक आर्यन (Karthik Aaryan) अपने खास अंदाज से फैन्स का दिल जीत ही लेते हैं। इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियों में बने हैं। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के पास एक से बड़ा एक प्रोजेक्ट है। जहां एक तरफ कार्तिक 'भूल भूलैया 3' को लेकर जमकर लाइमलाइट में बने हैं तो वहीं उनके पास और दो बड़ी फिल्में 'आशिकी 3' और 'हेरा फेरी 3' भी हैं। जिनकी हाइप अभी से ही काफी तेज है।

ब्लॉगर बनना चाहते हैं कार्तिक
प्रोफेशनल काम के अलावा कार्तिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों एक्टर बैंगलोर में हैं। कार्तिक यहां बीसीसीआई की तरफ से आयोजित हुए डब्लूपीएल 2024 की ओपनिंग के सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए यहां आए थे, लेकिन इसके अलावा वे जमकर सैर सपाटा भी कर रह हैं। जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी एक्टर साउथ इंडियन फूड का मजा ले रहे हैं तो कभी चाय की चुस्की लेते दिख रहे हैं। खाने को लेकर एक्टर का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस पोस्ट के शेयर करने के साथ ही वे लिखते हैं 'बैंगलोर में इन स्वादिष्ट और फेमस भोजनालयों को देखने के बाद, सोच रहा हूं फूड ब्लॉगर बन जाऊं।' बता दें कि कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

फैन्स के जमकर आए रिएक्शन
इस पोस्ट को देख एक्ट्रेस मौनी रॉय लिखती हैं- नागार्जुन तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा क्या बात है खाने का अपना ही मजा होता है। तो वहीं एक फैन ने कार्तिक आर्यन को सलाह देते हुए लिखा सर आप भी एक रेस्टोरेंट खोल लीजिए आपका सपना भी पूरा हो जाएगा और हमारा भी आपसे मिलने का। बता दें कि कार्तिक के इस पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X