जॉर्जिया एंड्रिआनी "कैरोलिन कामाक्षी" वेब सीरीज से करेंगी धमाकेदार डेब्यू- Teaser रिलीज
इटालियन ब्यूटी जॉर्जिया एंड्रिआनी हमेशा अपने लिंक उप की ख़बरों से चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार जॉर्जिया तमिल वेब सिरिस "कैरोलिन कामाक्षी" से डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आपको बता दे की जॉर्जिया की ये पहेली बतौर लीड स्क्रीन प्रजेंस है, जहा पर वे एक फ्रैंच एजेंट जोकि इंटरपोल के लिए काम करती है, तो वही दूसरी ओर साउथ की सुपर स्टार मीना भी जॉर्जिया के साथ इस वेब सीरीज में नज़र आने वाली है।
मीना एक सीबीआई के किरदार में नज़र आएंगी और इस सीरीज में जॉर्जिया और मीना दोनों एक माफिया डॉन को पकड़ने के मिशन पर लग जाती है। जहाँ पर या दोनों ढेर सारा एक्शन करते नज़र आने वाले है।

ये सीरीज ज़ी५ तमिल के OTT प्लेटफार्म पर ही जल्द नज़र आने वाली है। इसके अलावा जॉर्जिया उनकी आगामी फिल्म "श्री देवी बंगलो" में नज़र आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications