शर्मनाक..बच्चों ने स्कूल में किया घूमर गाने पर डांस..बौखलाई करणी सेना ने की तोड़फोड़
करणी सेना का विरोध अब अगले ही मुकाम तक पहुंच चुका है। करणी सेना अभी तक फिल्म पद्मावती का विरोध कर रही थी पर अब तो करणी सेना ने मध्यप्रेदश के रतलाम में स्थित सेंट पॉल स्कूल में भी हंगामा काटा जो कि चौकाने वाला था।
जीं हां करणी सेना ने सिर्फ इसलिए एक स्कूल में हंगामा काटा और तोड़फोड़ की क्योंकि वहां छात्राओं ने फिल्म पद्मावती के गाने घूमर पर डांस किया था। ऐसा करने के बाद पुलिस ने करणी सेना के चार उत्पातियों को गिरफ्तार किया है।

ये मामला जावरा थाने का है जिसके इंचार्ज एम. पी. परिहार बताते है कि स्कूल में फंक्शन चल रहा था और बच्चो को इस गाने पर डांस करना था क्योंकि बच्चों ने इसी गाने पर तैयारी की थी। बच्चों को क्या पता था कि इस गाने का विरोध भी हो रहा है।
आगे बोलते हुए इंचार्ज ने कहा कि इस गाने की सीडी एक बच्चा ही लाया था और गाना सुनने के बाद स्कूल ते स्टाफ ने वो बंद करवा दिया था। उसके कुछ ही घंटो के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आकर हंगामा काटा था।


Click it and Unblock the Notifications