..................... पृथ्वीराज को लेकर करणी सेना ने आदित्य चोपड़ा, अक्षय कुमार के खिलाफ की शिकायत दर्ज | Karni Sena files complaint against Prithviraj team Aditya Chopra, Akshay Kumar and Chandra Prakash Dwivedi - Hindi Filmibeat

'पृथ्वीराज'- करणी सेना ने आदित्य चोपड़ा, अक्षय कुमार के खिलाफ की शिकायत दर्ज, नाम बदलने की मांग

करणी सेना ने कुछ ही दिनों पहले फिल्म 'पृथ्वीराज' की टीम को धमकी दी थी कि फिल्म का नाम बदलकर पृथ्वीराज चौहान का पूरा नाम कर दिया जाए। वहीं, अब सेना ने यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा, फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है। करणी सेना का कहना है कि फिल्म का नाम केवल पृथ्वीराज रखना अपमानजनक है।

शिकायत के अनुसार, करणी सेना की युवा शाखा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने दावा किया है कि "फिल्म को पृथ्वीराज शीर्षक देना", भारतीय संस्कृति में विश्वास रखने वाले प्रत्येक भारतीय की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को आहत कर सकता है। आपके द्वारा किया गया इस तरह का कार्य समाज में धर्म और सामाजिक बहिष्कार को बढ़ावा देगा और शांति में बाधा उत्पन्न करेगा।

Prithviraj

पीटीआई की मानें तो, करणी सेना चाहती है कि यशराज फिल्म्स की फिल्म का शीर्षक सम्राट पृथ्वीराज चौहान की महानता को दर्शाए। उन्होंने कहा कि इसे "पृथ्वीराज" नाम देने से "उनकी महिमा के साथ अन्याय" होता है।

इतना ही नहीं करणी सेना की डिमांड है कि फिल्म पूूरी होने के बाद और रिलीज़ होने से पहले, फिल्म करणी सेना पास करेगी। यानि की यशराज फिल्म्स को पृथ्वीराज की एक स्क्रीनिंग करणी सेना के लिए करनी होगी और अगर वो फिल्म पर आपत्ति नहीं जताते हैं तभी फिल्म रिलीज़ होगी।

बता दें, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल मकराना ने पिछले वर्ष मार्च में जयपुर के बाहरी इलाके में फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग के दौरान भी बाधा खड़ी करने की कोशिश की थी। इससे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के दौरान भी ऐसी घटनाएं हुई थीं, जिसके बाद फिल्म का नाम 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X