'पद्मावती रिलीज़ हुई तो.. दीपिका पादुकोण की नाक काट देंगे''

By Shweta

Recommended Video

Deepika Padukone THREATENED by Rajput Karni Sena | FilmiBeat

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है।गुजरात, राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी फिल्म को रोकने की मांग की है। अब पद्मावती विवाद से जुड़ी ताजा खबर ये है कि करणी सेना के अध्यक्ष ने कहा है कि "अगर पद्मावती रिलीज हुई तो हम नाक काट देंगे।"

कई मीडिया रिपोर्ट की माने तो वहीं खबर आ रही है कि फिल्म के निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली को मारने और सिर धड़ से अलग करने की धमकी दी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेरठ के एक नेता ने धमकी दी है कि जो भी भंसाली के सिर को काट कर लाएगा उसे 5 करोड़ का ईनाम दिया जाएगा।

karni-sena-chief-threatens-chop-off-deepika-padukone-s-nose

पद्मावती पर हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने पर मना कर दिया है फैसला सीबीएफसी पर छोड़ा है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि कोई भी सीबीएफसी के फैसले का इंतजार करना उचित नहीं समझ रहा है। पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होगी और विरोध कर रहे लोगों से इतर एक बड़ा तबका ऐसा भी है जो फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहा है।

पद्मावती के बारे में दीपिका पादुकोण ने हाल में कहा है कि "पद्मावती को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता है। इतना उपद्रव करने का कोई औचित्य नहीं है। लोगों को कम से कम सीबीएफसी पर भरोसा करना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X