सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने सड़क पर उतरी करणी सेना, अध्यक्ष समेत 4 हिरासत में
देशभर में सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलवाने के लिए मांग तेज़ होती जा रही है। इस मामले में दिल्ली में सीबीआई जांच की मांग को लेकर करणी सेना ने प्रदर्शन किया। लेकिन इस मामले में करणी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने ये कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि प्रदर्शन के लिए इजाजत नहीं ली गई।
वहीं प्रदर्शन के दौरान बॉलीवुड मुर्दाबाद और एक्टर को न्याय दिलाने संबंधी नारे लगाए जा रहे थे। बताया गया कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में जांच के लिए करणी सेना ने कैंडल मार्च निकाला। इससे पहले भी करणी सेना लगातार जांच की मांग कर रही है। इस मामले में करणी सेना ने शिवसेना के नेता संजय राउत के खिलाफ शिकायत की थी।

बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में सुसाइड कर लिया था। इस मामले में लगातार प्रशंसक व स्टार्स सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। बिहार सरकार की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं।
हालांकि रिया चक्रवर्ती की याचिका के चलते सुशांत सिंह राजपूत की जांच का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। रिया चक्रवर्ती ने मांग की है कि इस मामले में बिहार से मामला मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। इस मामले में आखिरी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को हुई थी। जब शीर्ष अदालत ने सभी पक्षों को लिखित में जवाब देने को कहा था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications